Thursday, March 28, 2024

Sam

234 पोस्ट0 टिप्पणी
http://deshmanthan.in

ये है देश की सबसे लंबी लाइट रेलवे

विद्युत प्रकाश :

मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में चलती है देश की सबसे कम चौड़ाई वाली पटरी की स्पेशल गेज ट्रेन। इसकी दूसरी खास बात ये है कि ये देश की सबसे लंबी दूरी की लाइट रेलवे है जो अभी संचालन में हैं।

रेखा और सचिन के बहाने

डॉ वेद प्रताप वैदिक, राजनीतिक विश्लेषक :

सिने तारिका रेखा और क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का क्या दोष है? उन पर हमारे नेता लोग फिजूल ही बरस रहे हैं। उन्हें वे धमका रहे हैं कि आप लोग राज्य सभा के सदस्य हैं, लेकिन उसके सत्रों में आपकी न्यूनतम उपस्थिति भी नहीं होती।

संसद को क्यों चाहिए स्टार सांसद?

श्रीकांत प्रत्यूष, संपादक, प्रत्यूष नवबिहार :

मनोनीत सांसदों क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा की गैरहाजिरी का मुद्दा शुक्रवार को राज्य सभा में गूंजा। सांसदों ने उनके लगातार अनुपस्थित रहने पर सवाल उठाया और उनकी राज्य सभा की सदस्यता रद्द करने की माँग की।

ये कैसी बर्खास्तगी?

श्रीकांत प्रत्यूष, संपादक, प्रत्यूष नवबिहार :

मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को बुधवार को बर्खास्त कर दिए जाने को लेकर एकबार फिर से राज्यपालों को जबरिया हटाये जाने का मामला गरमा गया है। राज्यपाल को हटाये जाने का बहाना सरकार चाहे जो भी बनाये गुजरात के राज्यपाल के रूप में कमला बेनीवाल और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़वाहट भरे रिश्ते किसी से छुपे नहीं थे।

संसदीय कुंभकर्ण की करवट

डॉ वेद प्रताप वैदिक, राजनीतिक विश्लेषक :

कांग्रेस को क्या हो गया है? वह एक स्वस्थ विपक्ष की भूमिका क्यों नहीं निभाना चाहती है? संसद का यह पूरा सत्र ही उसने लगभग बर्बाद कर दिया। उसने ऐसे-ऐसे विधेयकों का विरोध किया, जो उसने स्वयं सत्ता में रहते हुए पेश किए थे।

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में

विद्युत प्रकाश :

तारीख बदल गयी है। 10 अक्तूबर 1993 रात के 12 से कुछ ज्यादा बजे हैं। ट्रेन अंबाला से चलकर कब चंडीगढ़ पहुँच गयी पता ही नहीं चला। अंबाला चंडीगढ़ के बीच 50 किलोमीटर से भी कम की दूरी है। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर रूकी।

प्रतीकात्मक कदम कब बनेगें हकीकत

श्रीकांत प्रत्यूष, संपादक, प्रत्यूष नवबिहार :

उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू हवाई अड्डे पर सामान्य यात्री की तरह कतार में खड़े होकर सुरक्षा-जाँच की प्रक्रिया से गुजरते हैं। आम यात्रियों की तरह बस में बैठ कर विमान तक जाते हैं। अशोक गजपति राजू राजघराने से आते हैं और देश के उड्डयन मंत्री भी हैं।

इस पार या उस पार

डॉ वेद प्रताप वैदिक, राजनीतिक विश्लेषक :

जो काम केंद्र सरकार को करना चाहिए, उसे हमारा सर्वोच्च न्यायालय कर रहा है। उसने केंद्र सरकार को सवा महीने की मोहलत दी है और उससे कहा है कि इस अवधि में या तो दिल्ली की प्रादेशिक सरकार गठित कीजिए या विधानसभा भंग कीजिए।

देश में पहली ट्राम सेवा मुंबई में

[caption id="attachment_5963" align="alignnone" width=""]कराची की सड़कों पर ट्राम।[/caption]

विद्युत प्रकाश :

देश की पहली ट्राम मुंबई में 1873 में परेल से कोलाबा के बीच चली थी। इस ट्राम को 6 से 8 घोड़े खींचा करते थे। मुंबई में ट्राम सेवा को खींचने के लिए 900 घोड़े अस्तबल में बहाल किए गये थे। बाद में ट्राम सेवा महाराष्ट्र के नासिक शहर में भी शुरू की गयी थी लेकिन ये 1933 में बंद कर दी गयी।

समझ का हेर—फेर

रामबहादुर राय, राजनीतिक विश्लेषक और संपादक, यथावत :

डॉ. वेद प्रताप वैदिक आजकल गुरु के गाँव में रहते हैं। जो गुड़गाँव कहलाता है। चाहे नया हो या पुराना, हर गुड़गाँव वासी पर यह बात लागू हो या नहीं, पर वैदिक अपने गुरु आप हो गये हैं। अपने घर के एक कोने में वे मिले। उनके चेहरे पर तूफान में फँसे होने की कोई लकीर नहीं थी। उन्हें देखकर और सुनकर यह महसूस नहीं हआ कि यह व्यक्ति बेचैन है।

Cart
  • No products in the cart.